फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मामला: एडीजी ने कहा, सुरक्षा में चूक हुई तो नपेंगे पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
07एमएनपी-19-करहल में निरीक्षण करते एडीजी अजय आनंद - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। अयोध्या मामले पर आने वाले फैसले को लेकर शासन और प्रशासन गंभीर हैं। इसी के तहत गुरुवार को एडीजी आगरा जोन अजय आनंद अचानक मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने करहल थाने का निरीक्षण किया। साथ ही एसपी और एएसपी के साथ बैठक करके सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कानून व्यवस्था बिगड़ी तो संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एडीजी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे होते हुए पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे करहल थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाने में मौजूद रिकार्ड का रख रखाव देखा। इसके साथ ही हवालात की व्यवस्था और साफ सफाई का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने एसपी अजय शंकर राय और एएसपी ओमप्रकाश सिंह के साथ बैठक की। उन्होंने अयोध्या विवाद पर आने वाले फैसले को लेकर अब तक की गई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। पुलिसकर्मी हर समय किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।
एसपी अजय शंकर राय ने अब तक की तैयारियों, जनपद भर में हो रहीं पीस कमेटी की बैठकों और गुरुवार को हुई मॉकड्रिल के बारे में उन्हें जानकारी दी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि शहर में स्थिति सामान्य रहेगी। गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एडीजी करीब पौन घंटे तक यहां रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें