फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिवाली बाद आवास विकास शुरू करेगा अवैध निर्माण पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। दिवाली के बाद आवास विकास परिषद अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। पिछले एक महीने से महकमा शहरभर में बिना अनुमति और अवैध रूप से खड़े किए जा रहे निर्माणों को खुद ही ध्वस्त करने के लिए लगातार नोटिस थमाने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन


आवास विकास परिषद की ओर से सिकंदरा, ट्रांस यमुना कॉलोनी और शहर के अन्य कई प्रमुख इलाकों में ताबड़तोड़ सर्वे किया गया है। इस दौरान नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से चल रहे निर्माण कार्यों को चिह्नित किया गया। ऐसे 100 से ज्यादा अवैध निर्माणों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किया जा चुका है। परिषद के एसई पंकज कुमार पाल ने स्पष्ट किया है कि शहर में सुनियोजित विकास को बनाए रखने और अवैध कॉलोनियों व निर्माणों पर लगाम कसने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें