बिचपुरी। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर गांव मोहम्मदपुर में जागरूकता रैली एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय, मोहम्मदपुर के विद्यार्थियों ने शिक्षकों और ग्रामीणों के साथ जागरूकता रैली निकाली। प्रकृति संरक्षण और पौधरोपण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस मौके पर एडीओ पंचायत राहुल देव उपाध्याय, प्रधान प्यारेलाल, कविता सिंह, क्षमा कुलश्रेष्ठ, शिलांगना आदि मौजूद रहे।