फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुड़िया मेले के लिए 17 स्पेशल ट्रेनें चलाईं, गुरु पूर्णिमा पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। मुड़िया मेले में गुुरु पूर्णिमा पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 17 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, जबकि आगरा कैंट स्टेशन पर दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया है। बुधवार को गुरु पूर्णिमा के लिए मंगलवार को मथुरा जाने वाली ट्रेनों में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन


मेले के लिए डीग-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, मथुरा-खुटला, मथुरा-अलवर, मथुरा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, मथुरा-गंगापुर सिटी, मथुरा-कासगंज समेत कुल 17 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि यशवंतपुर-हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और हजरत निजामुद्दीन-तिरुपति सुपरफास्ट एक्सप्रेस को आगरा कैंट व मथुरा जंक्शन पर अस्थायी ठहराव दिया गया। नई दिल्ली-आगरा कैंट इंटरसिटी, आगरा कैंट-इटावा मेमू, आगरा कैंट-मैनपुरी मेमू, आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर तथा कासगंज-मथुरा ट्रेन का अस्थायी विस्तार किया गया। इसके अलावा हजरत निजामुद्दीन-एरणाकुलम, हजूर साहिब नांदेड़-हजरत निजामुद्दीन, टनकपुर-अछनेरा, दिल्ली सराय रोहिल्ला-अशोक नगर, लालकुआं-राजकोट और हजरत निजामुद्दीन-हजूर साहिब नांदेड़ सहित छह ट्रेन ऑन डिमांड स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें