फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे पेट्रोल-डीजल का असर, ऑटो मोबाइल बिक्री में भारी गिरावट

Fri, 25 May 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आगरा में डीजल और पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ने का असर बाजार पर पड़ा है। खासकर ऑटो मोबाइल की बिक्री में कमी आई है। छोटी कारों और छोटे व्यवसायिक वाहनों की बिक्री एक महीने में 40 से 50 फीसदी तक घट चुकी है। 
विज्ञापन


डीजल और पेट्रोल के मुकाबले इस सेगमेंट में सीएनजी कारों और वाहनों की मांग में इजाफा हुआ है। हालांकि, एसयूवी और महंगी कारों की बिक्री पेट्रो कीमतों से अप्रभावित है। 

कार निर्माता कंपनी रेनो के निदेशक आशुतोष बंसल ने बताया कि छोटी कार की बिक्री एक महीने में 40 फीसदी तक कम हुई है। एंट्री लेवल कस्टमर के सामने कार का एवरेज बड़ी बात है। 
विज्ञापन

Fuel
जबकि डीजल कारों खासकर एसयूवी पर पेट्रो कीमतों का असर नहीं पड़ा। डीजल कारों का एवरेज भी ज्यादा है, ऐसे में मामूली फर्क के कारण महंगी कारों की बिक्री प्रभावित नहीं हुई।

टाटा मोटर्स की कामर्शियल और पैसेंजर कारों की डीलर डा. रंजना बंसल के मुताबिक डीजल और पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर छोटे वाहन खरीदने वालों पर हुआ है।

छोटे कामर्शियल वाहनों को खरीदने पर महंगे डीजल  के कारण परिचालन लागत ज्यादा पड़ रही है। ऐसे में वह अभी इंतजार में है। इन पर कई स्कीम्स और छूट देकर बिक्री बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन

सीएनजी की मांग बढ़ी, पंपों पर लग रही कतार

पैसेंजर कारों की बिक्री पर अभी कोई असर नहीं दिखा है, पर अगर कीमतें बढ़ती रहीं तो सीएनजी कारों की ओर ग्राहक शिफ्ट हो सकते हैं। 

डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने के कारण सीएनजी वाहनों की बिक्री एक साल से बढ़ी है। इसका असर ये पड़ा है कि सीएनजी पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखती हैं। 

ताज ट्रिपेजियम जोन में महज 13 सीएनजी पंप हैं, जिनमें कामर्शियल वाहनों के लिए ही सीएनजी की कमी है। हर पंप पर सीएनजी के लिए कार चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें