फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनैतिक शौक पूरे करने को बना लिया ऑटोलिफ्टर गैंग, दो गिरफ्तार-फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जैथरा पुलिस ने ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार कर चोरी की 10 बाइकों को बरामद किया है। दो आरोपी भागने में सफल हो गए। आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि अपने शौक पूरे करने के लिए गैंग बनाया था। कासगंज में कमरा किराए पर लेकर रहते थे।
विज्ञापन

एसएसपी उदय शंकर सिंह ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह व स्वॉट टीम ने कुरावली रोड स्थित गांव बेगमपुर मोड़ के पास से मंगलवार देर शाम ऑटोलिफ्टर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने अपने नाम प्रवेश उर्फ प्रशांत यादव निवासी समयना थाना दादों जिला अलीगढ़ और लक्ष्मी धीमर निवासी धर्मपुर थाना सुन्नगढ़ी जिला कासगंज बताए हैं। मोनू निवासी नगला ठकुरी थाना सुन्नगढ़ी और पिंटू निवासी समयना थाना दादों जिला अलीगढ़ भागने में सफल रहे। एसएसपी ने बताया कि मोनू गैंग का लीडर है और चारों बदमाश कासगंज के मोहल्ला गढ़ी अड्डा में किराए का कमरा लेकर पहचान बदलकर रह रहे थे।
एसएसपी का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वह अनैतिक शौक पूरे करने के लिए इन लोगों ने ऑटोलिफ्टर गैंग बनाया था। इससे आने वाली रकम ज्यादातर नशा और लड़कियों पर खर्च करते थे। अवागढ़, कासगंज, फर्रुखाबाद और दिल्ली से चोरी की गई बाइकों में से 10 बाइकें, मास्टर चाबी सहित आठ चाबियां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें