फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: ऑटो पार्ट्स व्यवसायी की संदिग्ध हालात में मौत, ऐसी हालत में मिली लाश; सहम गए घरवाले

Fri, 31 Mar 2023 10:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

व्यापारी की मौत के बारे में कारण स्पष्ट नहीं हो पाहै रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। व्यापारी के घर पर ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना इलाके में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में ऑटो पार्ट्स व्यवसायी की मौत हो गई। चर्चा रही कि उन्होंने लाइसेंसी हथियार से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की। परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में पुलिस पहुंची। घर पर ताला लगा मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर पर मिला ताला

थाना ट्रांस यमुना का प्रभार देख रहे एसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। इस पर एसआई राजकुमार गोस्वामी व्यवसायी के घर गए थे। मगर, ताला लगा मिला। पड़ोसियों से जानकारी पर पता चला कि व्यवसायी के पास लाइसेंसी हथियार है। उन्होंने खुद को गोली मारी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Vande Bharat Express: भोपाल से दिल्ली के बीच तीन बार बदलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार, ये हैं स्टॉपेज

निजी अस्पताल लेकर पहुंचे घरवाले 

परिजन पहले निजी अस्पताल गए। इसके बाद सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां व्यवसायी को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में शव को खंदौली क्षेत्र स्थित अपने गांव ले गए। पुलिस गांव भी गई लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। पुलिस परिजन से बात करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें