फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: क्या आप भी करते हैं ऑटो में सफर, इस गैंग से रहें सावधान; धौलपुर की महिला यात्री संग घट गई ये घटना

Sat, 06 Jun 2026 10:09 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

धौलपुर की महिला आगरा में ऑटो से सफर कर रही थी, तभी दो महिलाएं सवार होकर उसके पर्स की चोरी कर ले गईं। पीड़िता के पर्स में 7500 रुपये और ज्वेलरी रखी थी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
ऑटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ऑटो में सफर के दौरान धौलपुर निवासी महिला का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता के पति ने रकाबगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। धौलपुर (राजस्थान) के थाना राजाखेड़ा निवासी योगेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 29 मई की रात वह पत्नी पूजा और बच्चों के साथ मनिया से रोडवेज बस से आगरा आए थे।
विज्ञापन


वाटरवर्क्स से आगरा कैंट स्टेशन जाने के लिए उन्होंने ऑटो किया। रास्ते में बिजलीघर बस स्टेशन से दो महिलाएं ऑटो में आकर पत्नी के पास बैठ गईं। वह चालक के पास आगे बैठे।

ईदगाह बस स्टैंड पहुंचने पर जल्दबाजी में परिवार सहित ऑटो से उतर गए। पत्नी ने पर्स चेक किया तो उसमें रखा छोटा पर्स गायब था। उस पर्स में 7500 रुपये, ज्वेलरी रखी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें