फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक ने फांसी लगाकर दी जान, घर के बाहर पेड़ पर लटकी मिली लाश

Fri, 21 Sep 2018 04:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
tihar jail suicide
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के गांव गढ़िया निवासी टेंपो चालक ने कर्ज से परेशान होकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह उसका शव घर के सामने ही खड़े नीम के पेड़ पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया का 29 वर्षीय सनी उर्फ करू टेंपो चलाता था। परिजनों के अनुसार उसने कई लोगों से कर्ज भी ले रखा था, लेकिन काम में ध्यान न होने के चलते कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता गया। कर्ज देने वाले उसे परेशान करने लगे, जिसके चलते वो परेशान रहने लगा। 

परिजनों के मुताबिक गुरुवार की शाम वो शौच जाने की बात कह कर घर से गया उसके बाद वापस नहीं लौटा। उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। सुबह घर के सामने ही लगे नीम के पेड़ से शव लटका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेम संबंध होने की चर्चा

सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। परिजन का कहना है कि कर्ज के चलते टेंपो चालक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं, उसकी मौत को लेकर गांव में तमाम चर्चाएं भी होने लगी हैं। 

दबी जुबान से कुछ लोगों ने बताया कि सनी का किसी महिला से संबंध है। परिवार में इसे लेकर विवाद हुआ था। युवक के महिला के घर जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इसी वजह से उसने फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें