फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा का बनाया वीडियो: ऑटो चालक ब्लैकमेल कर बुला रहा था अपने पास, फिर लड़की ने उठाया ये कदम

Sat, 18 Feb 2023 03:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

लड़की की शिकायत पर पिता ने दर्ज कराया मुकदमा, जिसके बाद पुलिस ने औरेया के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव की छात्रा से छेड़छाड़ कर ऑटो चालक ने वीडियो बना लिया। वीडियो से ब्लैकमेल कर छात्रा को बुलाने लगा, इसकी शिकायत करने पर पिता ने आरोपी को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी दसवीं की छात्रा है। वह अक्सर ऑटो से विद्यालय जाया करती है। तभी ऑटो चालक ने छेड़छाड़ कर किशोरी का वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर किशोरी को बुलाने लगा और नहीं आने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। बृहस्पतिवार को किशोरी कि पिता ने थाने आकर आपबीती सुनाई तो तहरीर के आधार पर आरोपी ऑटो चालक कुलदीप निवासी गांव जुनीका थाना याना जिला औरैया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई। बताया कि आरोपी को निधौली कलां रोड रेलवे फाटक के पास से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की गई तो वीडियो बनाने का जुर्म कबूल किया है, इसके बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


वहीं थाना सकीट में एक विवाहिता ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और देवर द्वारा छेड़छाड़ करने की रिपोर्ट लिखाई है। थाना बागवाला में अदालत के आदेेश पर एक महिला ने रास्ते में पकड़कर छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने की रिपोर्ट गांव के ही मुरारी लाल व मुनेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें