फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ऑटो- बाइक की टक्कर, छह लोग घायल

Tue, 12 Aug 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में जीटी रोड ओवर ब्रिज के पास रविवार शाम ऑटो और बाइक की आपस में टक्कर हो गई। घटना में बाइक सवार युवक व ऑटो में सवार पांच लोग घायल हो गए। ऑटो बाल-बाल पलटने से बचा। मौके पर आई पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

कस्बा में जीटी रोड पर ऑटो ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार शेर सिंह निवासी सूरजपुर घायल हो गए। हादसे में ऑटो सवार संध्या देवी निवासी जौरा संजय नगर मध्य प्रदेश ,राजरानी निवासी दुर्जनपुर बेवर, सुरेश सिंह निवासी नगला चंदा अरमसराय, अनार देवी निवासी बिछवा, संजय निवासी सुल्तानगंज घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें