फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्राधिकरण सचिव ने बैंक प्रबंधक को नोटिस भेजा

Wed, 14 Feb 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज ने बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के प्रबंधक को नोटिस भेजा है। प्राधिकरण मेें पीडि़त की शिकायत पर 20 फरवरी तक आख्या मांगी है।
विज्ञापन

मोहल्ला बागवान निवासी जयप्रकाश ने शिकायत में कहा है कि उसने बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के अपने खाते पर केसीसी कराई थी। वर्ष 2020 में ब्याज जमा करके नवीनीकरण कराया था। इसके बाद बैंक ने बिना सूचना दिए उसका खाता एनपीए कर दिया। उसको दिल्ली पुलिस मुख्यालय से सूचना मिली है कि उसके खिलाफ दिल्ली पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू करके बिना जमानती वारंट जारी करा दिए हैं। उसकी शिकायत पर प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह ने बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा के प्रबंधक को नोटिस भेजा है।
इसके अलावा एक अन्य मामले में भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी पुष्पेंद्र ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि उसका एक मुकदमा दीवानी न्यायालय में चल रहा है। अपर सिविल जज प्रथम ने उसके पक्ष में 10 अक्तूबर 2023 को आदेश पारित किया है। लेकिन एसडीएम भोगांव न्यायालय के आदेश का अनुपालन नहीं करा रहे हैं। इससे उसके साथ न्याय नहीं हो पा रहा है। उसकी शिकायत पर सुनवाई करके प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह ने एसडीएम भोगांव से न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराकर 19 फरवरी तक आख्या देने को कहा है।
विज्ञापन



बिजली चोर को जेल भेजा गया

मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव डालूपुर निवासी सुनील यादव को बिजली चोरी करने के मामले में स्पेशल जज ईसी एक्ट मीतासिंह ने जेल भेज दिया है।

बिजली विभाग के जेई रवींद्र प्रताप एवं धीरेंद्र प्रताप ने छह जून 2007 को डालूपुर में चेकिंग की। सुनील कुमार यादव निवासी डालूपुर को नलकूप कनेक्शन से आटा चक्की चलाते हुए पकड़ा था। कोर्ट में हाजिर न होने पर वारंट जारी किए गए। थाना बरनाहल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें