फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्राधिकरण सचिव ने एसडीएम भोगांव से आख्या मांगी

Fri, 19 Jan 2024 04:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण सचिव ने एसडीएम भोगांव से आख्या मांगी
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक द्वारा गलत जांच रिपोर्ट देने की शिकायत



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में की गई शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह ने एसडीएम भोगांव से शिकायत के संबंध में आख्या मांगी है। अगली सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की गई है।

तहसील भोगांव के गांव तेजपुरा सहारा निवासी प्रमोद कुमार ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि उसके बाबा बद्री का नाम एक जमीन में सह खातेदार के रूप में दर्ज है। वृद्ध होने के कारण उसके बाबा ने जमीन की पक्की पैमाइश कराने के लिए एसडीएम भोगांव के न्यायालय में आवेदन किया था। एसडीएम के आदेश पर राजस्व निरीक्षक ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोद ने शिकायत में कहा है कि राजस्व निरीक्षक ने जांच करने के बाद गलत तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट दे दी है। गलत रिपोर्ट दिए जाने से उसका नुकसान हो रहा है। उसने किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। शिकायत की सुनवाई करके जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज अमित सिंह ने एसडीएम भोगांव से आख्या मांगी है। अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें