फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देवोत्थान एकादशी से मांगलिक कार्य आरंभ

Sun, 02 Nov 2025 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 31 शहर के कचहरी रोड पर गन्ने की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। जनपदभर में शनिवार को देवोत्थान एकादशी का पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। घरों में महिलाओं ने श्रद्धाभाव से भगवान विष्णु का पूजन किया और घरों के द्वार पर रंगोली सजाकर दीप जलाए। देवोत्थान के साथ शादियों का सीजन भी शुरू हो गया। दिनभर बाजार में ग्राहकों की भीड़ दिखाई। लोगों ने गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंद की जमकर खरीदारी की।देवोत्थान एकादशी की शाम को घरों और मंदिरों में विशेष पूजन किया गया। घरों के पूजा स्थल पर चौकी सजाकर भगवान विष्णु का पूजन गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंद के साथ किया गया। घरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। बाजार में गन्ना, सिंघाड़ा और शकरकंदी की खूब बिक्री हुई। देवोत्थान एकादशी के साथ मांगलिक कार्यों का शुभारंभ हो गया।जनपदभर में शनिवार को शादियों की धूम रहीं। लगभग सभी मेरिज होम, होटल और धर्मशालाओं में पहले से ही बुकिंग रहीं। शाम होते ही सड़क पर बैंड-बाजों और डीजे की धुन बिखरी। बाजारों में शनिवार को दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने आभूषण, कपड़े, बर्तन के साथ फर्नीचर के सामान की जमकर खरीदारी की। शहर के प्रमुख बाजारों में शनिवार को दिनभर जाम के हालत बने रहे। वहीं, देवोत्थान एकादशी पर शहरभर में शादियों की धूम रही। शहरभर के अलग-अलग स्थानों पर 200 से अधिक जोड़े शादी के बंधन में बंधे। मैरिज होम, होटल, धर्मशालाओं के साथ-साथ घरों में भी शादी के कार्यक्रम संपन्न हुए। सड़क पर बरात निकली तो फिल्मी गीतों की गूंज सुनाई दी। हर कोई अपने रिश्तेदार और दोस्तों की शादी को यादगार बनाने में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें