फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया से अपहृत प्रॉपर्टी डीलर मथुरा में मिला, हाथ-पैर बांधकर फेंक गए थे बदमाश

Tue, 21 Jul 2020 12:29 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • पुलिस को दी 52 लाख रुपये और गाड़ी लूट की जानकारी, सूचना पर आए रिश्तेदार तथा औरैया पुलिस ले गई 
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर कार सवार बदमाशों ने उसकी गाड़ी और 52 लाख रुपये लूट लिए। 15 दिन पहले औरैया के निकट वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उसे सोमवार सुबह मथुरा जिले के रिफाइनरी क्षेत्र में हाथ-पैर बांधकर हाईवे के किनारे फेंक गए। मथुरा पुलिस की सूचना पर औरैया पुलिस यहां पहुंची और प्रॉपर्टी डीलर को अपने साथ ले गई।  

विज्ञापन


सोमवार की सुबह करीब पांच बजे रिफाइनरी पुलिस को सूचना मिली कि रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हाईवे किनारे हाथ-पैर बंधा करीब 40 वर्षीय युवक पड़ा है। रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को थाने ले जाकर पूछताछ की। उसने अपना नाम अमित दुबे निवासी औरैया बताया। बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है। 


बीती तीन जुलाई को उसने मथुरा में ठेकेदार गोपाल से 52 लाख रुपये लिए थे। इस दौरान वो गोवर्धन पैलेस होटल में रुका। चार जुलाई को यहां से कैश लेकर लौट रहा था कि औरैया के निकट कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण कर ईको स्पोर्ट गाड़ी और 52 लाख कैश लूट लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास दुबे का लिया नाम

पीड़ित का कहना है कि बदमाश उसको प्रताड़ना देते रहे। सोमवार को उसे हाईवे किनारे फेंक दिया। रिफाइनरी पुलिस ने इसकी सूचना औरैया पुलिस को दी। दोपहर को औरैया के थाना सदर की पुलिस तथा प्रॉपर्टी डीलर का रिश्तेदार संजोग अवस्थी उसे अपने साथ ले गए।  

मथुरा में हाईवे किनारे पर प्रॉपर्टी डीलर के मिलने का घटनाक्रम पूरी तरह नाटकीय रहा। पुलिस को देखकर अमित दुबे कह रहा था कि तुम विकास दुबे की तरह मेरा एनकाउंटर कर दोगे। जब रिश्तेदार पहुंच गए तब उसने राहत की सांस ली। इसके बाद ही वो घर गया। 

खुद को बताया आरएसएस का कार्यकर्ता

अमित दुबे ने खुद को आरएसएस का कार्यकर्ता बताया। कहा कि वो भारतीय हिंदू संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष भी है। अमित शरीर पर केसरिया दुपट्टा डाले हुए था। वहीं उसकी पीठ तथा पेट पर चोट के निशान दिख रहे थे तथा पैर भी जख्मी था।

औरैया पुलिस कर रही है छानबीन

मथुरा के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर अमित दुबे के अपहरण का मुकदमा औरैया में दर्ज है। औरैया पुलिस ही 10-15 दिन से काम कर रही है तो वही इसके बारे में गहराई से  छानबीन करेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें