फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चाची-भतीजे में हुआ प्यार, फिर उठाया ये कदम, अब परिजन परेशान

Sat, 04 Aug 2018 07:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एटा के अवागढ़ क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपनी चाची के साथ फरार हो गया। महिला अपने साथ अपनी 12 साल की बेटी भी ले गई है।    
विज्ञापन


परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का पता नहीं लगा है। उसके पति ने शुक्रवार को मामले की रिपोर्ट थाना अवागढ़ में दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुट गई है। 

बताया गया है कि युवक का उसकी चाची से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों ने अपना अलग आशियाना बसाने का भी इरादा बना लिया था। परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

12 साल की बेटी लेकर फरार

24 जुलाई को महिला अपनी 12 साल की लड़की को लेकर भतीजे के साथ फरार हो गई। परिजनों ने काफी दिनों तक दोनों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। 

महिला के पति ने थाना अवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी अवागढ़ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद महिला और युवक की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें