फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: औंछा पुलिस ने लखौरा मार्ग से दो पशु चोर गिरफ्तार किए

Tue, 14 Jan 2025 10:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक सूचना पर लखौरा जाने वाले मार्ग पर पिकअप सवार दो पशु चोरों को तमंचे, कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पशु चोरों ने कई वारदात भी कबूल की। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने प्रेसवार्ता कर औंछा पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मंगलवार की सुबह थानाध्यक्ष औंछा अनुज चौहान को सूचना मिली कि क्षेत्र में चोरी की वारदात अंजाम देने वाले पशु चोर पिकअप वाहन से वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इस पर थानाध्यक्ष ने टीम के साथ औंछा लखौरा मार्ग हीरा रजवाह पुलिया के पास घेराबंदी कर पिकअप को रुकवा दिया। पिकअप रुकते ही उसमें सवार दो पशु चोरों ने भागने की कोशिश की।
दोनों को पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर अपने नाम मोहसिन खान निवासी गांव अरनी, अलीगढ़ और साहिल निवासी गांव जिरौली, बुलंदशहर बताया। उनके कब्जे से तमंचे, कारतूस और वारदात में प्रयुक्त पिकअप बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें