आगरा। कस्बे के चौधरी चरण सिंह चाहरवाटी महाविद्यालय क्रिकेट ग्राउंड पर सर्व समाज समिति के तत्वावधान में 33वें चौधरी चरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को नगला परिमाल ने अतुल के शानदार शतक की बदौलत उजरई की टीम पर 112 रनों से जीत दर्ज की।
टूर्नामेंट में नगला परिमाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 202 रन बनाए। वहीं, उजरई की टीम 17वें ओवर में 90 रनों पर सिमट गई। विजेता टीम के कप्तान वीरपाल चाहर ने 24 गेंद में 46 रन, अतुल ने 68 गेंद में शानदार 108 रनों की पारी खेली। अतुल ने 108 रनों में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। शतकीय पारी खेलने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के अंपायर शिवकुमार जैकर और अमित चाहर रहे। इस दाैरान सर्व समाज समिति के अध्यक्ष एडवोकेट अजय राज चाहर, दीपू काका, श्रीकृष्ण शर्मा, पुष्पेंद्र चाहर और संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।