विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्रधानाचार्यों की मांग पर अमर उजाला फाउंडेशन ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2019 के फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (31 अगस्त, 2018) को आठ दिन बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब प्रादेशिक बोर्डों के नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थी 8 सिंतबर (रविवार) तक फॉर्म भर सकते हैं।