फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एसएन में इलाज कराने आए थे...डॉक्टरों और गार्ड ने पीट दिया, प्राचार्य ने गठित की जांच कमेटी

Sat, 03 May 2025 10:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए आए मरीज के तीमारदारों ने गार्ड और डॉक्टर पर मारपीट का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत के बाद प्राचार्य ने जांच कमेटी गठित कर दी है। 
 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार ने डॉक्टरों और गार्ड पर पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। प्राचार्य ने जांच कमेटी बना दी है।
विज्ञापन


 

खेरिया मोड़ निवासी राम अग्रवाल का कहना है कि अपनी मां सुमन (62) को 28 अप्रैल को इमरजेंसी में भर्ती कराया था। यहां से मेडिसिन विभाग में शिफ्ट कर दिया। मां को रक्त चढ़ाने के लिए नमूने लेकर ब्लड बैंक गया तो कर्मचारी ने बताया कि नमूने का थक्का जम गया है, दोबारा लेकर आओ।


 
विज्ञापन

वह लौटे तो जूनियर डॉक्टर कहने लगे कि बार-बार परेशान कर रहे हो, इस पर बहस हुई तो डॉक्टर ने थप्पड़ मार दिया और गार्ड को बुलाकर पिटवाया। बहन ने बीच-बचाव किया तो उससे भी अभद्रता की। 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस आ गई और बिना कार्रवाई के लौट गई। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता का कहना है कि गलतफहमी में विवाद हुआ था। विभागाध्यक्ष से जांच कराने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें