फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम आगरा: हाजिरी रजिस्टर में पकड़ा खेल, सुपरवाइजर पर गिरी गाज; नगर आयुक्त ने निलंबन के दिए निर्देश

Thu, 10 Sep 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

वार्ड 21 बारहखंभा में सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त को कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी मिली। अपने सामने कर्मचारियों के हस्ताक्षर कराकर मिलान किया तो अंतर सामने आया, जिसके बाद सुपरवाइजर राजे को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।
 
विज्ञापन
हाजिरी रजिस्टर की जांच करते नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की सफाई व्यवस्था में शिकायतों के अंबार पर सच्चाई देखने निकल रहे नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य को हर दिन गड़बड़ी मिल रही है। बालूगंज, रावतपाड़ा, बल्केश्वर, लॉयर्स कॉलोनी के बाद अब वार्ड 21 बारहखंभा का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया तो सफाई कर्मचारियों के हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी मिली। कई कर्मचारी आए नहीं थे लेकिन उनकी हाजिरी में गड़बड़ी थी। नगर आयुक्त ने हस्ताक्षर कराकर देखा तो समानता नहीं मिली। इस पर सुपरवाइजर राजे को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सफाई घोटाले की आंच के बीच नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने वार्डों में सफाई व्यवस्था देखने के लिए निरीक्षण शुरू किए हैं। बुधवार को वीआईपी रोड के पास बारहखंभा पहुंचे तो सफाई कर्मचारियों की हाजिरी जांची। यहां रजिस्टर में सुपरवाइजर ने गड़बड़ी कर रखी थी, जिस पर नगर आयुक्त ने अपने सामने कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर कराकर देखे तो यह अलग मिले। गड़बड़ी मिलने पर उन्होंने स्थायी सुपरवाइजर राजे को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सेनेटरी इंस्पेक्टर से कहा कि सफाई कर्मचारियों की हाजिरी नियमित जांची जाए।

आउटसोर्स कर्मी नहीं बनेगा सफाई सुपरवाइजर
नगर आयुक्त ने नोडल अधिकारियों और सेनेटरी इंस्पेक्टरों से कहा है कि कोई भी आउटसोर्स कर्मचारी सुपरवाइजर नहीं बनाया जाए। केवल स्थायी या संविदाकर्मी ही सफाई नायक की जिम्मेदारी संभाले। आउटसोर्स कर्मचारी से नियमों के विपरीत जिम्मेदारी देने पर संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में अभियंता पुष्पेन्द्र सिंह, जेडएसओ मनोज पाल और सेनेटरी इंस्पेक्टर राघवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें