फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अछनेरा। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम छह वर्षीय बालिका के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की थी। बालिका के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी की पकड़कर पीटा और उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब सात बजे छह वर्षीय बालिका खेलते समय घर के सामने से लापता हो गई थी। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे तो पता चला कि मोहल्ले का ही युवक जयपाल उसे बहला फुसलाकर ले गया है। घर से थोड़ी दूर पर बालिका के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़ा। ग्रामीणों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

एसओ अछनेरा विपिन कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्जकर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें