फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बालिका से दुष्कर्म की कोशिश के दोषी को 10 साल का कारावास

Sat, 17 Jan 2026 02:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आगरा। बालिका से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में अदालत ने जिला हरदोई के थाना मल्लावां के गांव ओकट मऊ निवासी दिनेश को दोषी माना। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट संगीता कुमारी ने उसे 10 साल का कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला में दर्ज केस के अनुसार, बालिका की मां ने तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि आरोपी दिनेश उनके मकान में किराए पर रहता था। 26 नवंबर 2017 को वह काम से बाहर गई थीं। उनकी सात वर्षीय पुत्री घर पर थी। आरोपी ने पुत्री से दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया। 24 फरवरी 2018 को आरोपपत्र दाखिल किया गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें