फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पीआरवी पर पथराव करके आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश, गाड़ी का शीशा टूटा; जानें पूरा मामला

Tue, 17 Sep 2024 11:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में पीआरवी पर पथराव करके आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
UP News: पीआरवी पर पथराव करके आरोपियों को छुड़ाने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शमसाबाद रोड पर मंगलवार शाम को बाइक से ऑटो की टक्कर के बाद बाइक सवारों को पीट रहे युवकों को पकड़ने पर राजीव नगर की महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। युवकों को छुड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन


एसीपी सुकन्या शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे चमरौली निवासी शिवम तोमर, दीपक व सूर्या बाइक शाम करीब छह बजे बाइक से सौ फुटा रोड से गुजर रहे थे। इंदिरापुरम में ई-रिक्शा पलटने पर मदद के लिए रुक गए। इसी बीच एक ऑटो ने भी ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस पर तीनों युवकों का चालक से विवाद हुआ तो उसमें सवार राजीव नगर के सूरज, मनोज और एक अन्य ने तीनों दोस्तों पर हमला बोल दिया।

पीआरवी 24 रास्ते से निकल रही थी। पुलिस ने सड़क पर झगड़ा कर रहे मनोज व सूरज को पकड़ लिया। उन्हें लेकर थाने जाने लगे तभी 10-12 महिला, पुरुषों ने पीआरवी पर पथराव कर दिया। गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हंगामा बढ़ने पर थाने से पहुंची फोर्स ने दोनों आरोपियों को दबोच लिया। अन्य हमलावर भाग निकले। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें