फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बैंक में कैश लूटने की कोशिश, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

Thu, 21 Sep 2023 10:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कस्बे में सहकारी बैंक में कैशियर केबिन से कैश लूटने की कोशिश की गई। मामले में कैशियर ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना की जानकारी के लिए बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना, 30 जून की है। कैशियर राजेंद्र अपने केबिन में काम कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान मोहम्मद हासिम निवासी मोहल्ला कटरा सहावर केबिन के अंदर घुस आया और कैश लूटने की कोशिश करने लगा। कैशियर ने आरोपी को धक्का मारते हुए बाहर निकाल दिया। आरोपी कैशियर के साथ मारपीट करने लगा। कैशियर की चीख-पुकार सुनकर बैंक में मौजूद कर्मी व लोग एकत्रित हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। कैशियर ने मामले की थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं। इसके बाद कैशियर ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की देर सायं रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा जा रहा है। जिससे घटना की सही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें