फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 6 वर्षों के बाद 12 बीघा के खेत हुआ कब्जा मुक्त

Thu, 21 Sep 2023 10:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर में पिछले 6 वर्षों से गांव की लोगों ने किया एक ग्रामीण के 12 बीघा के खेत पर कब्जा लिया था। जिसकी शिकायत ग्रामीण ने उपजिलाधिकरी से की। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व टीम और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खेत को कब्जा मुक्त कराकर खेत स्वामी को कब्जा दिलाया। ग्राम रामनगर निवासी जसवीर सिंह का कहना है कि उसने गांव के ही मोहरपाल से 12 बीघा का खेत 2017 को 7 लाख रुपए में खरीदा था। जिसका बैनामा कराने के बाद दाखिल खारिज भी कराया। गांव के रामजीलाल व भगवान सिंह पिछले 6 वर्षों से खेत पर कब्जा कर रखा है और उसे कब्जा नहीं लेने दे रहे हैं। उसने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी से की और खेत पर कब्जा दिलाने की मांग की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लते हुए खेत को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू निषाद, थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह, लेखपाल नरेश सिंह यादव गांव पहुंचे। खेत को कब्जा मुक्त कराकर खेत स्वामी जसवीर को कब्जा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें