फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फतेहपुर सीकरी में नकाबपोश बदमाश ने व्यापारी पर किया हमला, लूट का प्रयास

Tue, 16 Jan 2024 09:08 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

दुकान बंद कर घर आ रहे व्यापारी से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया।  पैसे न मिलने पर बदमाश भाग गए। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे में दुकान बंद कर के घर लौट रहे व्यापारी से नकाबपोश बदमाश ने तमंचे के बल पर लूट की कोशिश की। सूचना पर पहुंची सीकरी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



कस्बे के खिड़की आगा निवासी सुभाष कुमार मित्तल की दुल्हारा चौकी के पास किराने की दुकान है। वह सोमवार की शाम दुकान बंदकर घर लौट रहे थे। पुलिस को बताया कि घर की गली में ही नकाबपोश ने तमंचा दिखा बैग में रखे पैसे लूटने की कोशिश की। पैसे न मिलने पर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया फोर्स के साथ पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर नकाबपोश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें