फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ साल के बच्चे ने मासूम बच्ची को यूं दरिंदे के पंजे से बचाया

Tue, 29 May 2018 01:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : SELF
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सोमवार दोपहर को एक नौ साल के बालक ने सात साल की बच्ची को दरिंदगी का शिकार होने से बचा दिया। 
विज्ञापन


मोहल्ले का युवक बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश कर रहा था। बच्चे ने शोर मचा दिया और लोग इकट्इा हो गए। जिसके बाद आरोपी भाग निकला। 

सात साल की बालिका घर में अकेली थी। मां काम पर गई हुई थी। दोपहर में पड़ोस में किराये पर रहने वाला युवक उसके घर में घुस आया, उसने बालिका को दबोच लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

शोर मचाने पर बालिका की पिटाई की। घर के बाहर नौ साल का बालक खेल रहा था, उसने बालिका की आवाज सुन ली और युवक को भी देख लिया। उसने शोर मचा दिया।

इके चलते युवक वहां से भाग निकला। शाम को उसकी मां आई। बालिका ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने थाना पहुंचकर तहरीर दी। 

इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी की उम्र तकरीबन 20 साल बताई गई है। वह मूलरूप से वजीरपुरा का रहने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें