फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शौच करने गई महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Jan 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सोमवार की देर शाम शौच करने के लिए खेतों में गई थी। यहां रास्ते में गांव का ही जबर सिंह ने उसको दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। जब महिला चीखी तो आसपास के लोगों को आता देख आरोपी महिला को गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। मामले में पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें