फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मां के साथ खेत पर घास लेने गई नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 10 Dec 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को अपनी मां के साथ खेत पर घास लेने गई 17 वर्षीय नाबालिग को गांव के ही युवक ने दुष्कर्म का शिकार बनाने की कोशिश की। नाबालिग के साथ छेड़खानी कर उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर युवक ने मारपीट की। थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह वारदात शुक्रवार को दोपहर 2 बजे के समीप हुई। जब नाबालिग अपनी मां के साथ खेत पर गई थी। रास्ते में ईख के खेत के पास गांव निवासी युवक कृष्ण ने नाबालिग को पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। नाबालिग के विरोध करते ही उसके कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। नाबालिग ने शोर मचाया तो खेतों में काम कर रहे अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए। इसके बाद आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी युवक कृष्ण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सहावर इंस्पेक्टर लोकेश भाटी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें