फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मरीजों के बाद अब छात्रों का सहारा बनेगी आपकी रसोई

Sun, 10 Dec 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में समाजसेवियों द्वारा संचालित आपकी रसोई अब मरीजों के बाद छात्रों के लिए भी सहारा बनने जा रही है। आपकी रसोई द्वारा मरीजों को अस्पताल में निशुल्क भोजन उपलब्ध कराती है। वह अब गरीब छात्रों को पढ़ाई के प्रति सहारा बनेंगी। राजकीय जिला पुस्तकालय में आपकी रसोई निशुल्क भोजन की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है। इसका ट्रायल भी किया गया। नेमीचंद्र जैन सेवा संस्थान की तरफ से शहर में आपकी रसोई का संचालन किया जाता है। आपकी रसोई से कमजोर वर्ग के लोगों को 10 रुपये में भोजन दिया जाता है। इसके साथ ही आपकी रसोई जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को निशुल्क भोजन प्रदान करती है। अब आपकी रसोई की मदद से राजकीय जिला पुस्तकालय में भोजन व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया गया है। संस्था का निर्णय है कि राजकीय पुस्तकालय में बाहर से छात्र-छात्राएं अध्ययन के लिए प्रतिदिन आते हैं। उन्हें अपने साथ टिफिन लाना पड़ता है, या फिर वे बाजार जाकर भोजन करते हैं। आपकी रसोई अब इन छात्र-छात्राओं को 10 रुपये में देशी घी से निर्मित भोजन उपलब्ध कराएगी। इसके लिए पुस्तकालय अध्यक्ष से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन


दोपहर के समय होगा भोजन का वितरण
आपकी रसोई द्वारा पुस्तकालय में पुस्तकालय अध्यक्ष की अनुमति के बाद भोजन व्यवस्था के लिए समय भी निर्धारित कर दिया गया है। प्रतिदिन दोपहर 12:45 बजे से 1:15 बजे तक 10 रुपये का टोकन लेने वाले छात्रों के लिए भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। भोजन वितरण के ट्रायल के रूप में शनिवार को पुस्तकालय के बच्चों को भोजन वितरित किया गया। नेमीचंद जैन सेवा संस्था के सचिव एड, संजय जैन ने बताया कि राजकीय पुस्ताकयल में नियमित 10 रुपये के टोकन पर भोजन वितरण की व्यवस्था की गई है।

लॉ लाइब्रेरी के लिए भी संस्था देगी पाठ्य पुस्तकें और सामग्री
पुस्तकालय अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि नेमीचंद्र जैन सेवा संस्थान द्वारा पुस्तकालय में लॉ लाइब्रेरी के लिए भी सहमति मांगी है जो उन्हें दे दी गई है। उनके द्वारा लॉ से संबंधित पाठ्य पुस्तकें और अलमारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 25 दिसंबर को नमीचंद्र जैन की पुण्य तिथि से यह व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


90 से 100 पाठकों को मिलेगा प्रतिदिन भोजन
नेमीचंद्र जैन संस्था द्वारा राजकीय जिला पुस्तकालय में प्रतिदिन पहुंचने वाले 90 से 100 पाठकों को प्रतिदिन 10 रुपये के कूपन पर भोजन दिया जाएगा। पुस्तकालय अध्यक्ष ने सामाजिक संस्था के इस कार्य को नेक बताया। उनका कहना था कि अब लंच के लिए छात्र-छात्राओं को इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा।

नेमीचंद्र जैन सेवा संस्थान द्वारा 10 रुपये के टोकन पर पाठकों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इसका सफल ट्रायल भी शुरू कर दिया गया है। अब छात्रों यहां नियमित भोजन दिया जाएगा। -संजय यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें