फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शौच करने जा रही युवती से दुष्कर्म का प्रयास

Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व शौच करने जा रही युवती को जबरन खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। इस मामले में युवती की तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र के एक गांव की युवती मंगलवार की देर शाम शौच करने के लिए खेत पर जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी अनुराग और अखिलेश ने युवती को बुरी नियत से दबोच लिया और खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई।
किशोरी ने अपने बचाव के लिए चीख-पुकार मचा दी। आरोपियों ने युवती के साथ गाली-गलौज करते पिटाई कर दी और आसपास के ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें