करहल। अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन ने विवाहिता को जान से मारने की कोशिश की। सात माह से पीड़िता मायके रेढापुर गांव में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजन के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के गांव रेढापुर निवासी ममता देवी ने बताया कि उसकी शादी आठ मई 2019 को दीवान सिंह निवासी गांव बरहा देवी थाना बेला औरेया के साथ हुई है। शादी के छह माह बाद ही पति दीवार, सास पार्वती, ससुुर मुकुट सिंह प्लॉट खरीदने के लिए 10 लाख रुपये की मांग किए। जब मायके वाले असमर्थता जाहिर की तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन ससुराल के लोग उसे मारते पीटते थे। इस दौरान उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई। सात माह से वह अपने मायके में रह रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।