फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धोखे से कराया जमीन का बैनामा, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 14 Sep 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। के औंछा क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी एक अनुसूचित जाति के किसान से धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा करा लिया गया। विरोध करने पर उसे जातिसूचक गालियां दी गई। साथ ही उसकी पिटाई भी की गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अकबरपुर गांव निवासी अनुसूचित जाति के रामू ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि बीते 14 दिसंबर 2022 को गांव निवासी योगेंद्र सिंह यादव, विपिन यादव ने उसकी जमीन पर केसीसी लोन कराने का लालच दिया। इसके बाद आरोपी उसे लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ रंपुरा निवासी कन्हैया को भी था। नामजद किए गए आरोपियों ने उसके खेत की फर्द निकलवाई और कन्हैया लाल के नाम से जमीन का बैनामा करा दिया। उसे एक लाख रुपये दिए और कहा कि तुम्हारे नाम एक लाख रुपये की केसीसी हो गई है। जब उसने बैंक जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि यह केसीसी का चेक नहीं है। शिकायत करने पर आरोपी उसे तीन दिनों तक टहलाते रहे। रजिस्ट्री कार्यालय आकर जब नकल निकलवाई तो उसे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। इसके बाद आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां देकर अपमानित करने लगे। कहा कि कोई कार्रवाई की तो जान से मार देंगे। पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रसूखदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें