फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिन्हें भिखारी समझ रहे थे लोग, उनके खौफनाक इरादे जान उड़ गए होश; बच्चों पर थी उनकी नजर

Fri, 04 Jul 2025 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भीख मांगने आए भिखारियों की सच्चाई ने लोगों को दहशत में डाल दिया। हालांकि सतर्कता के चलते बच्चे का अपहरण होने से नहीं बचाया, बल्कि दो आरोपियों को दबोच भी लिया गया। 
 
विज्ञापन
ऑटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने भीख मांगने के बहाने बच्चे का अपहरण करने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए। दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आवास विकास निवासी शशांक ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि 2 जुलाई की दोपहर 12 बजे ऑटो में सवार होकर 5 लोग आए थे। घर का दरवाजा खोलकर अंदर आ गए। उनकी भाभी अनीता ने आने की वजह पूछी तो आराेपी भीख में रुपये मांगने लगे। उन्होंने 20 रुपये देने के लिए निकाले।

इस दौरान आरोपियों ने गोद में मौजूद बच्चे को छीनने की कोशिश की। उन्होंने शोर मचा दिया। मौके पर पड़ाेसी आ गए। उन्होंने इंदौर निवासी प्रेमनाथ, शाहगंज के आजमपाड़ा निवासी शाहरुख को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके अन्य साथी भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें