बरहन। साइबर फ्रॉड ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार देर शाम 8 बजे साइबर ठग ने पुलिस अधिकारी बनकर बास इंदिरा निवासी राकेश यादव को ठगने का प्रयास किया। ठग ने खुद को साइबर सेल का अधिकारी बताकर राकेश पर अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाया। राकेश ने इसे धोखाधड़ी समझकर सख्ती से जवाब दिया। इस पर ठग ने गाली-गलौज कर फोन काट दिया। कॉल अज्ञात नंबर $91 99068 61481 से आया। विशेषज्ञों ने ऐसे कॉल से सावधान रहने और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी है। तुरंत संबंधित थाने या साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।