फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में युवक को मारी गोली: जान बचाकर कमरे में छिपा तो हमलावरों ने बाहर से लगा दी आग

Sun, 03 Apr 2022 09:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

युवक शनिवार रात खेत पर सोने गया था। तभी उस पर हमला बोल दिया गया। वह जान बचाकर खेत में बने कमरे में छिप गया तो हमलावरों ने बाहर से आग लगा दी। 
विज्ञापन
पंकज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना मलपुरा के गांव अभयपुरा में खेत पर बने कमरे में शनिवार की रात सो रहे युवक को गोली मार दी गई। इसके बाद कमरे में आग लगा दी गई। ग्रामीणों ने आकर आग बुझाई। घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन

 
गांव अभयपुरा निवासी पंकज उर्फ भोला (20) शनिवार की रात को अपने खेत पर बने कमरे में सो रहा था। रात तकरीबन एक बजे उसने घरवालों को फोन किया। बताया कि कुछ लोग उसकी हत्या करने आए हैं। वह लोग गोली चला रहे हैं। इस पर परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे। हालांकि तब तक हमलावर फरार हो गए थे। 

युवक के दाहिने पैर में लगी गोली 

परिजनों ने देखा कि कमरे में आग लगी थी, पंकज के दाहिने पैर में गोली लगी थी। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद घायल पंकज को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि हमलावर बाइक से आए थे। वह पंकज की जान लेना चाहते थे, इसलिए पहले गोली चलाई। 

विज्ञापन

पंकज के पैर में गोली लग गई। पंकज जान बचाने के लिए कमरे में घुस गया। इस पर बाहर से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने किसी तरह की रंजिश से इनकार किया है। फुफेरे भाई आशीष ने अज्ञात के खिलाफ थाना मलपुरा में जानलेवा हमला और आगजनी की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है घायल युवक  

थानाध्यक्ष मलपुरा अवनीश त्यागी ने बताया कि घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। उसने कुछ अज्ञात लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। विवेचना की जा रही है। युवक पूर्व में सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालने के मामले में जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। उसे जेल भेजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें