11एमएनपी-41-घिरारे क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर उजियारी में पथराव से क्षतिग्रस्त हुई पुलिस की जीप
- फोटो : MAINPURI
कुरावली (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव धरैंदा में सोमवार को बंधक बनाए गए लोगों को मुक्त कराने गई पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
सोमवार को कुछ लोगों ने कुमरेश के घर में संजय निवासी गांव बख्शीपुर एटा व अशोक को बंधक बना लिया था। सूचना पर जब पुलिस उन्हें मुक्त कराने पहुंची तो पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया था। हमले में सिपाही मकबूल घायल हो गए। उक्त वारदात के बाद पुलिस बल के साथ पहुंचे इंस्पेक्टर शिवकुमार चौहान जब बंधकों को लेकर थाने आ रहे थे, तभी अशोक, हमदेश, कुलदीप, प्रदीप पुत्रगण बाला सिंह, सुनील कुमार, अनिल कुमार पुत्रगण जगराम सिंह, जितेंद्र पुत्र रूप सिंह, धर्मेंद्र पुत्र गिरीश कुमार, गांधी पुत्र अशोक, भूरा पुत्र राम नारायण व 25-30 अन्य लोगों ने पुलिस पर हमला किया था। मारपीट में सिपाही गौरव, रजत कुंतल घायल हो गए थे। उक्त मामले में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सुनील, अनिल, जितेंद्र और धर्मेंद्र को जेल भेजा। वहीं अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।