फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः फर्जी ट्रैवल पास बनाने के मामले के गवाह पर हमला, मुकदमा दर्ज

Tue, 19 May 2020 03:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आगरा के शाहगंज में एक युवक पर सोमवार को दो युवकों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि युवक फर्जी ट्रैवल पास बनाने के मामले में गवाह है। यह हमला आरोपियों ने कराया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
शाहगंज निवासी दो युवक ट्रैवल्स का काम करते हैं। शाहगंज निवासी रोहित शर्मा ट्रैवल्स में अपनी गाड़ी चलाते हैं। आरोप है कि दोनों युवक प्रशासन के फर्जी पास बनाकर लोगों को दूसरे राज्यों छोड़ने का काम कर रहे थे।

रोहित की गाड़ी का भी इन दोनों ने फर्जी पास बना डाला, लेकिन रोहित नहीं गए। रोहित उस पास को निरस्त कराने के लिए कलक्ट्रेट चला गया। जहां रिकॉर्ड खंगालने पर पास फर्जी निकला। कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को बताया। रोहित के बयानों के आधार पर प्रशासन की ओर से जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

रोहित के मुताबिक, सोमवार दोपहर को वह अपने घर के बाहर कूड़ा डालने के लिए निकला था। तभी दो युवकों ने हमला बोल दिया। गवाही वापस लेने के लिए दवाब डाला। मारपीट में रोहित के हाथ में फ्रैक्चर आया है।

रोहित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। चर्चा है कि एक स्थानीय नेता मामले को दबाने में लगे हुए हैं। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि अज्ञात व्यक्ति पर हमले का आरोप है। 

फर्जी पास बनाकर लोगों को दूसरे राज्यों में भेजने के मामले में प्रशासनिक अधिकारी जांच कर रहे हैं। गवाह पर हमले के मामले में कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमला करने वालों की शनाख्त की जा रही है।  - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें