फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के पुत्र पर हमलावरों ने दिनदहाड़े की फायरिंग, गर्दन को छूकर निकल गई गोली

Fri, 24 Jan 2020 01:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता के पुत्र पर जानेलवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने सपा नेता के पुत्र पर फायरिंग कर दी। गोली उसकी गर्दन को छूकर निकल गई। घटना में इलाके में सनसनी फैल गई।   
विज्ञापन


घटना बलदेव के रीढा चौराहे पर हुई। सपा नेता बलराम पांडेय के पुत्र रजत पांडेय मोबाइल कंपनी के डीलर हैं। रजत शुक्रवार की सुबह यहां स्थित अपनी दुकान पर आया था, तभी कुछ हमलावरों ने उस पर फायरिंग कर दी। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए। 

रजत की गर्दन को छूकर गोली निकल गई। उसे तुरंत अस्पताल में पहुंचा गया। रजत के भाई राहुल पांडेय ने तीन हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें