फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला, 6 घायल

Wed, 19 Jul 2023 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव नगला देवी में घर में घुसकर चार आरोपियों पर जानलेवा हमला किया गया। मामले में गांव के ही सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

गांव नगला देवी में 17 जुलाई की शाम अवधेश के घर में गांव के ही निरोत्तम, जगदीश, केपी, ओमेंद्र, उमेश सिंह, चंद्रपाल, चंद्रभान घुस आए। उनके द्वारा गाली गलौज की गई। जिसका अवधेश व उसके परिजन ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सरला, महीपाल, अवनेश एवं रजनेश घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। अवधेश ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी अमरेश ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैँ। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें