बताते हैं कि विवाद के दौरान अधिवक्ता अजहर के साथ दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट कर दी। मारपीट एवं हंगामा होते ही इमरान पक्ष के लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान इमरान कुरैशी को पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। की जानकारी होते ही काफी संख्या में अधिवक्ताओं के साथ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने पकड़े गए युवक को अपने साथ ले गई। एसएचओ मटसेना राजेश कुमार ने कहा कि अधिवक्ता अजहर हुसैन अंसारी की तहरीर पर इमरान कुरैशी सहित चार पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इमरान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री के शहर में बिजली संकट, 17 घंटे अंधेरे में रहे ब्रजवासी, रात की उड़ी नींद
न्यायालय प्रांगण में अधिवक्ता अजहर हुसैन अंसारी का उसी क्षेत्र के ही इमरान से पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद के दौरान मारपीट हो गई है। दोनों पक्ष समझौते के उद्देश्य से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के पास आए थे। इसमें मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
राजेश कुमार एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद।