फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने दरांती से अधिवक्ता पर किया हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने दरांती से अधिवक्ता पर किया हमला, घायल
विज्ञापन

साथियों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला(फिरोजाबाद)। तहसील में अपने नियत स्थल पर बैठे अधिवक्ता पर बृहस्पतिवार को युवक ने हमला बोल दिया। इससे अधिवक्ता घायल हो गए। अन्य अधिवक्ताओं व वादकारियों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

नगर के न्यू इंद्रानगर निवासी अधिवक्ता राघवेंद्र शर्मा तहसील स्थित अपनी सीट पर बैठकर वादियों से बात कर रहे थे। दोपहर ढाई बजे करीब वहां एक युवक पहुंचा। वह पास बैठे एक वृद्ध से झगड़ा करने लगा। अधिवक्ता ने जब विरोध किया तो उसने शर्ट में छुपा कर रखी दरांती से अधिवक्ता पर हमला बोल दिया। इसी बीच अधिवक्ता सुधाकर उपाध्याय सहित अन्य ने उसे पकड़ना चाहा तो सिरफिरे हमलावर ने उन पर भी हमला बोल दिया, हालांकि वे लोग बाल-बाल बच गए। आरोपी मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। वह मनी की मढ़ैया, एटारोड, टूंडला का निवासी बताया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि थाने लाया गया युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। मामले में अभी तहरीर नहीं आई है, तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें