फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: एटा में पुलिस टीम पर हमला, वारंटी छुड़ाया, दरोगा घायल

Sun, 02 Oct 2022 06:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

जिले के गांव घनश्यामपुर का मामला है। पुलिस पर हमले और वारंटी को छुड़ाने के मामले में नौ नामजद और 60 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
up police demo, daroga, up police - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर में वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। ये लोग पुलिस से वारंटी को छुड़ा ले गए। हमले में दरोगा घायल हो गया। पथराव कर पुलिस की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। इस मामले में नौ नामजद और 60 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

 
वारंटियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार की रात निधौलीकलां थाने के उपनिरीक्षक रामलाल, उदयवीर सिंह व जयमल सिंह, आरक्षी प्रिंस चौधरी, रामेश्वर सिंह व गाड़ी चालक आरक्षी जयवीर सिंह वांछित आरोपी जवाहर, जीतू, पप्पू और सीता की तलाश में घनश्यामपुर गए थे। जहां पुलिस ने वारंटी जवाहर व जीतू के घर दबिश दी। जवाहर को गिरफ्तार कर पुलिस ले जाने लगी। इस दौरान पड़ोस के लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट- पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

ये भी पढ़े- Agra: न्याय मांगने आए किसान की झोली में भाजपा विधायक ने डाले 50 रुपये, आक्रोशित लोगों ने कर दिया हंगामा

दरोगा हुए घायल 

गिरफ्तार किए वारंटी को छुड़ा लिया। उपनिरीक्षक रामलाल ईंट लगने से घायल हो गए। उन्होंने विपिन कुमार सहित नौ नामजद व 60 अज्ञात पर पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ जलेसर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने वारंटी को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान महिलाएं बीच में आ गईं। इसके बाद आसपास के लोगों ने वारंटी को छुड़ा लिया। एक उपनिरीक्षक ईंट लगने से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें