फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील को कार में खींच अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आगरा-मथुरा मार्ग पर डिफेंस सिनेमा के पास अधिवक्ता को कार में खींचकर अगवा करने की कोशिश की गई। अगवा करने में नाकाम हुए कार सवारों ने अधिवक्ता पर हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल हुए अधिवक्ता को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अधिवक्ता पर कोर्ट जाते समय यह हमला हुआ। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

मछली मंडी निवासी वकील पुत्र बशीर पेशे से वकील हैं। गुरुवार की सुबह कोर्ट के लिए बाइक से निकले। मथुरा-आगरा मार्ग पर डिफेंस सिनेमा के पास पहुंचे तो कार सवारों ने पहले आवाज दी। बाइक सवार अधिवक्ता रुके तो कार में खींचकर अगवा करने की कोशिश की। नाकाम होने पर मारपीट की। हाथ, पैर और सीने पर चोटें आईं।
राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अधिवक्ता के भाई वसीम ने थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। आरोप अधिवक्ता के भाई इमरान के दो साले, साढ़ू और एक दोस्त पर हमला और 45 सौ रुपये लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों परिवारों में विवाद चल रहा है। सीओ सिटी राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें