फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरसः आशा कार्यकर्ता को दबंगों ने पीटा, पीड़िता की मदद के लिए नहीं पहुंची पुलिस

Wed, 15 Apr 2020 04:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
एटा में कोतवाली देहात के गांव भदो निवासी आशा कार्यकर्ता कोरोना वायरस को लेकर गांव में जागरूक करने गई थी। इस पर दबंगों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद उसका पहचान पत्र और अभिलेख छीन लिए।
विज्ञापन


पीड़ित आशा ने डायल 112 पर मामले की जानकारी दी, लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। पीड़िता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। 

गांव भदो निवासी आशा संतोषी देवी ने बताया कि उन्हें गांव में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कोई बाहर से आए तो उसकी भी जानकारी देने को कहा है। वह गांव में कोरोना के मरीज से मिलकर लौटे एक व्यक्ति के घर गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह घर पर मौजूद नहीं मिला। उसके परिजनों को बताकर लौट रही थी कि उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा। इस बीच युवक रास्ते में मिल गया और विरोध करने लगा। आशा ने बताया कि वह गाली गलौज करने लगा।

जब आशा कार्यकर्ता के पति ने विरोध किया तो दबंग उनके पति से मारपीट करने लगे। वह बचाने पहुंची तो दबंगों ने उसको भी पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उन्होंने उसका पहचान पत्र भी छीन लिया।

पीड़िता ने बताया कि पुलिस सहायता के लिए 112 पर कॉल की, लेकिन गांव में पुलिस नहीं पहुंची। उन्होंने बताया कि वह दबंगों से भयभीत हैं। इसके चलते अब गांव में काम करने में भी डर लग रहा है। पीड़िता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अग्रवाल को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें