फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आगरा से पकड़ा ISI एजेंट...पत्नी को न हो शक, मोबाइल में इस नाम से सेव किया नेहा का नंबर; ऐसे जाल में फंसा

Sat, 15 Mar 2025 10:31 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए रविंद्र कुमार के मोबाइल से कई चाैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वह आईएसआई हैंडलर लड़की से आराम से बात कर सके, इसके लिए भी उसने तरीका अपना रखा था। 
विज्ञापन
रविंद्र कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएस आगरा यूनिट ने आगरा से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्टरी के चार्ज मैन रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से कई चाैंकाने वाले खुलासे हुए हैं। आईएसआई हैंडलर नेहा नाम की जिस लड़की से रविंद्र बात करता था, उसका नंबर मोबाइल में रविंद्र ने अपने साथी कर्मचारी के नाम से सेव कर रखा था। जिससे घर में पत्नी या अन्य किसी परिजन को कोई शक न हो।
विज्ञापन


 

फिरोजाबाद की ऑर्डिनेंस फैक्टरी में चार्ज मैन रविंद्र कुमार को फेसबुक पर एक युवती की मदद से आईएसआई ने अपने जाल में फंसाया। नेहा शर्मा नाम की आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। इसके बाद दोस्ती की गई। दोस्ती के दौरान प्यार भरी बातें शुरू हुईं। पहले फेसबुक मैसेंजर पर बातें होती थीं। इसके बाद व्हाट्सएप नंबर लेकर फोन पर बातचीत शुरू हो गई।  

ये भी पढ़ें-UP: आगरा से पकड़ा आईएसआई एजेंट, फिरोजाबाद ऑर्डिनेंस फैक्टरी में है तैनात; सेना से जुड़े प्रोजेक्ट की जासूसी

 

आईएसआई हैंडलर लड़की का नंबर रविंद्र ने अपने मोबाइल में ऑर्डिनेंस फैक्टरी के साथी कर्मचारी के नाम से सेव कर रखा था। जिससे वह आराम से लड़की से बात कर सके और पत्नी व अन्य किसी परिजन को कोई शक न हो।

ये भी पढ़ें-Holi 2025: जो जीवैगो सो खेलेगौ, ढप धर दै यार गई अगली बरस की...40 दिवसीय बरसाना होली महोत्सव का समापन

 
विज्ञापन

जाल में फंस जाने के बाद आईएसआई हैंडलर ने रविंद्र से गोपनीय जानकारी लेना शुरू किया। वर्तमान में सेना से जुड़े कई प्रोजेक्ट पर फैक्ट्री में काम चल रहा है। कई बड़े उपकरण भी तैयार किए जा रहे हैं। रविंद्र कुमार से व्हाट्सएप पर कई सारी जानकारी ले ली गईं, जिस नंबर से बातचीत हो रही थी, वह खुफिया एजेंसियों के रडार पर था। उसमें से कई सारे गोपनीय दस्तावेज जो व्हाट्सएप पर भेजे गए थे, उनको डिलीट कर दिया गया था। मामले में लखनऊ एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें