फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: सीएम योगी के दौरे से पहले बड़ी कार्रवाई, 40 रोहिंग्या मुसलमान पकड़े; किराये पर ले रखा था खेत

Mon, 24 Jul 2023 01:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी एटीएस से सूचना के बाद जागी मथुरा पुलिस ने 40 रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा है। ये सभी बस्ती बनाकर परिवार के साथ रह रहे थे। यहां इन लोगों ने एक खेत को किराये पर ले रखा था।
 
विज्ञापन
रोहिंग्याओं को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में 26 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के दौरे से पहले एटीएस से मिले इनपुट के आधार पर रविवार रात पुलिस ने छापा मारकर निकटवर्ती रह रहे रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। अभी तक की जानकारी में यही समाने आया है कि पुलिस ने 40 लोगों को पकड़ा है। सभी को बस में बैठाकर जैंत थाने ले जाया गया, जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन


एटीएस की सूचना के बाद पुलिस जैंत थाना क्षेत्र के अल्हेपुर गांव में झोपड़ियां बनाकर रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों की बस्ती में पहुंची। इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। पूछताछ में ये लोग कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। ऐसे में पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। जांच में पता चला है कि ये लोग होटल आदि से कचरा खरीदकर उसे एकत्र कर बेचते थे।

ये भी पढ़ें - दवा कारोबारी का पूरा परिवार लापता: 100 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, नैनीताल घूमने कार से गये थे घर के छह सदस्य

किराये पर ले रखा था खेत 

कचरा एकत्र करने के लिए उन्होंने एक खेत भी किराये पर ले रखा था। एटीएस को सूचना मिली थी कि अल्हेपुर गांव में लंबे समय से रोहिंग्या मुसलमान रह रहे हैं। इस पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर एसपी सिटी मार्तंड प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूरी कार्रवाई को गोपनीय रखा गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Banke Bihari Mandir: उमड़ा आस्था का सैलाब, धरे रह गए इंतजाम, भीड़ में फंस चीख उठे बच्चे और महिलाएं

पांच घंटे चली कार्रवाई 

करीब पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान 40 रोहिंग्या मुसलमान पकड़े गए हैं। ये काफी दिनों से यहां परिवार के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें