22एमएनपी-16-स्टेशन रोड स्थित आईडीबीआई बैंक का बंद एटीएम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बैंकों की तीन दिन की छुट्टी ग्राहकों के लिए समस्या का कारण बन रही है। छुट्टी के दूसरे दिन ही ग्राहकों को एटीएम दगा दे गए। लोगों को कैश की किल्लत से जूझना पड़ा।
21 फरवरी से लेकर 23 फरवरी तक बैंकों का अवकाश है। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के चलते बैंकों की छुट्टी थी तो अलगे दिन चौथा शनिवार और आखिरी दिन रविवार के चलते बैंकें बंद हैं। ऐसे में लोगों को पैसों की लेनदेन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। दरअसल पहले दिन तो किसी तरह एटीएम से लोगों को कैश मिलता रहा। शनिवार को हालात और खराब हो गए। एटीएम में कैश खत्म होने के बाद गार्ड एटीमए बंद करके चले गए। ऐसे में लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक कैश के लिए चक्कर लगाते रहे। हालांकि कहीं भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। कैश की ये किल्लत अभी रविवार को भी मुश्किलें बढ़ाएगी। अब सीधे सोमवार को ही एटीएम में कैश लोड किया जा सकेगा। वहीं बैंकों में भी सोमवार को ही लेनदेन शुरू होगा।
पत्र भेजा गया था
सभी शाखा प्रबंधक को बैंकों में कैश फुल कराने के लिए पत्र भेजा गया था। एटीएम बंद क्यों रहे इस बारे में भी जानकारी की जाएगी।
जोगिंद्र पाल, अग्रणी जिला प्रबंधक।