फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीड़ा भारती के तहत होगा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला क्रीड़ा भारती की जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराए जाने का निर्णय लिया गया। खिलाड़ियों को एक मार्च तक पंजीकरण कराने का मौका दिया गया है। क्रीड़ा भारती के मंत्री राघवेंद्र दुबे ने बताया कि तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन मार्च के प्रथम सप्ताह में होना है।
विज्ञापन

तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। तहसील स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी 17 और 18 मार्च को जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली जनपदीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इच्छुक खिलाड़ी करहल तहसील के लिए व्यायाम शिक्षक सुभाष चंद्र, किशनी तहसील के लिए व्यायाम शिक्षक जितेंद्र कुमार, घिरोर तहसील के लिए जितेंद्र सिंह के पास पंजीकरण करा सकते हैं।
कुरावली के लिए स्वतंत्र कुमार सिंह, भोगांव तहसील के लिए मोहम्मद शमीम और नवीन तोमर तथा मैनपुरी तहसील के लिए जिला स्काउट मास्टर कृष्ण कुमार के पास पंजीकरण करा सकते हैं। जिला स्तर पर राघवेंद्र दुबे के पास यूपी स्पोर्ट्स पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार होगा प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता अंडर -14, अंडर -16, अंडर- 18 और अंडर-20 आयु वर्ग में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में 100 मी, 200 मी, 400 मी, 800 मी, 600 मी, 1000 मी,1500 मी, 3000 मी, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, हाई जंप, लोंग जंप को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें